India Post GDS 2nd Merit List 2025: भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा हर वर्ष लाखों युवाओं को रोजगार देने के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है। वर्ष 2025 में भी विभाग ने एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत 21000 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस बार की भर्ती ने पूरे देश के युवाओं के बीच भारी उत्साह पैदा किया है, और आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद से अब उम्मीदवारों को जिस चीज का सबसे अधिक इंतजार है, वह है – मेरिट लिस्ट। जैसा कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, इसलिए चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाना तय है। मेरिट सूची में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिनकी शैक्षणिक योग्यता, अंक और श्रेणी नियमों के अनुसार सबसे अधिक उपयुक्तता होगी।
India Post GDS 2nd Merit List 2025
पहली मेरिट लिस्ट के जारी होने के बाद से ही उन उम्मीदवारों में बेचैनी देखी जा रही है, जिनका नाम उसमें शामिल नहीं हो पाया। लेकिन उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डाक विभाग अब दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर तैयारियों में जुट चुका है। यदि आपने भी इस भर्ती में आवेदन किया है और पहली सूची में आपका चयन नहीं हुआ है, तो अभी भी आपके पास मौका है।
दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती है। कई स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लिस्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच प्रकाशित की जा सकती है। हालांकि, विभाग की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह तारीख करीब-करीब सही हो सकती है।
मेरिट लिस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया
जब दूसरी मेरिट लिस्ट सामने आ जाएगी, तब चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) भी शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया मई 2025 के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। उम्मीदवारों को सभी जरूरी प्रमाण पत्र जैसे – जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र आदि को तैयार रखना चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी न हो।
डाक विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया को अंजाम देता है, इसलिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी बेहद सावधानी से की जाती है। यदि किसी उम्मीदवार के दस्तावेज में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ
दूसरी मेरिट लिस्ट में चयन को लेकर उम्मीदवारों की सबसे बड़ी चिंता कट ऑफ मार्क्स को लेकर रहती है। हालांकि, वास्तविक कट ऑफ लिस्ट के जारी होने के बाद ही स्पष्ट होता है, लेकिन पिछले अनुभवों के आधार पर संभावित अंक कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अंक 93 से 97 के बीच में रह सकता है।
- ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ 90 से 95 अंकों के बीच संभावित है।
- एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 87 से 90 अंक और
- एसटी वर्ग के लिए 83 से 87 अंकों के बीच रहने की संभावना है।
हालांकि ये केवल अनुमान हैं, असली स्थिति तो मेरिट लिस्ट के प्रकाशन के बाद ही सामने आएगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
जो उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान मिला है या नहीं, वे डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जिलेवार पीडीएफ लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें और उसमें दिए गए GDS भर्ती सेक्शन में जाएं।
- वहां “Latest Updates” के अंतर्गत दूसरी मेरिट लिस्ट का लिंक प्रकाशित किया जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपना राज्य और जिला चयन करें।
- जिसके बाद लिस्ट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और श्रेणी के आधार पर सूची में जांच करना होगा।
- यदि आपका नाम उसमें शामिल है, तो आगे की प्रक्रिया यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए आपको संपर्क किया जाएगा।
India Post GDS 2nd Merit List 2025 Important Link
| India Post GDS Recruitment Schedule | 21 April 2025 |
| GDS Merit List 2nd | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Check All Latest Jobs | shikshaformhelp.in |
इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2025 आज 21 अप्रैल 2025 को जारी की गई है अब अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ 6 मई 2025 तक डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन नियमानुसार करवाना होगा इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट की सभी राज्यों की मेरिट लिस्ट यहां से चेक करें