RSSB 4th Grade Exam Date 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए करीब 24.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरा है, जबकि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 53721 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया गया है। अब RSSB द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा तिथि 2025 जारी कर दी गई है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। अब सभी अभ्यर्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस 2025 के अनुसार तैयारी कर अपना चयन सुनिश्चित कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025 Release
राजस्थान में काफी समय बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बंपर पदों पर भर्ती देखने को मिली है। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 48199 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5550 पद रखे गए हैं। RSSB द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का पैटर्न और तैयारी के टिप्स
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने सिलेबस और परीक्षा तिथि के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अभ्यर्थियों को एक निश्चित समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। काफी समय बाद राजस्थान में 53749 पदों पर बड़ी भर्ती आई है। इसमें चयनित होने के लिए प्रत्येक विषय का अध्ययन करना जरूरी है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सामान्य हिंदी के 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 15 प्रश्न, राजस्थान का भूगोल के 20 प्रश्न, राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति के 20 प्रश्न, भारतीय संविधान के 5 प्रश्न, राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के 5 प्रश्न, सामान्य विज्ञान के 5 प्रश्न, भारत एवं राजस्थान के समसामयिक मामले के 10 प्रश्न, बेसिक कंप्यूटर के 5 प्रश्न तथा सामान्य गणित के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा ऑफलाइन एवं ओएमआर शीट आधारित होगी। इसमें एक तिहाई निगेटिव मार्किंग होगी तथा यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।
Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025 Important Links
| Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025 | 19 to 21 September 2025 |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Check All Latest Jobs | shikshaformhelp.in |
Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025 क्या है?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025 कैसे चेक करें?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा तिथि की जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।