Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026: राजस्थान पुलिस भर्ती में मिलेंगे एक्स्ट्रा अंक, नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026: राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर (SPUP) द्वारा वर्ष 2026 के लिए विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन कोर्सों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस भर्ती में बोनस अंक मिल सकते हैं, जो अंतिम मेरिट लिस्ट में चयन के लिए काफी मददगार साबित होंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस वर्ष लगभग 9000 पदों पर नई भर्ती आने की संभावना है। ऐसे में साइबर सिक्योरिटी, क्रिमिनोलॉजी और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यदि उम्मीदवार समय रहते इन कोर्सों को पूरा कर लेते हैं तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्राप्त हो सकते हैं, जिससे चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Overview

Admission NameSPUP Diploma Admission 2026
UniversitySardar Patel University of Police Security & Criminal Justice
CoursesDiploma & Certificate Courses
Application ModeOnline
Admission Session2026
LocationJodhpur
Application Date28 April to 25 June 2026
Official Websitecetspup.in

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Dates

EventDate
Application Start Date28 April 2026
Application Last Date25 June 2026
Last Date Course Fee30 June 2026

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Application Fee

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय द्वारा इन कोर्सों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 निर्धारित किया गया है।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Fees

Name of CourseModeDurationCourse Fees
Diploma in CriminologyRegular1 Year₹10,000
Diploma in CriminologyPrivate1 Year₹8,500
Diploma in Police AdministrationRegular1 Year₹10,000
Diploma in Police AdministrationPrivate1 Year₹8,500
Diploma in Cyber SecurityRegular1 Year₹25,000
Diploma in Cyber SecurityPrivate1 Year₹15,000
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 Months₹10,000

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Educational Qualification

इन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इन कोर्सों को रेगुलर और प्राइवेट दोनों माध्यम से कर सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए कंप्यूटर फंडामेंटल और नेटवर्किंग की बेसिक जानकारी होना जरूरी है।

S. No.Course NameModeDurationSeatsEligibility
1Diploma in CriminologyRegular1 Year4012th Pass
2Diploma in CriminologyPrivate1 YearMaximum12th Pass
3Diploma in Police AdministrationRegular1 Year4012th Pass
4Diploma in Police AdministrationPrivate1 YearMaximum12th Pass
5Diploma in Cyber SecurityRegular1 Year1012th + Computer Knowledge
6Diploma in Cyber SecurityPrivate1 YearMaximum12th + Computer Knowledge
7Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 MonthsMaximum12th + Computer Knowledge

राजस्थान पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक

राजस्थान पुलिस भर्ती में विशेष योग्यता के अंतर्गत इन कोर्सों को करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। ये बोनस अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में चयन की संभावना को काफी बढ़ा देते हैं।

डिग्री / डिप्लोमाबोनस अंक
M.A. / M.Sc. Criminology, Cyber Security आदि10 अंक
B.A. / LLB (Security Management / Police Administration)8 अंक
संबंधित विषयों में Diploma6 अंक

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Exam Pattern

इन कोर्सों में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अभ्यर्थी को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद कोर्स फीस जमा करवानी होगी और प्रवेश कंफर्म हो जाएगा।

रेगुलर विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी, जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा और सिलेबस से संबंधित जानकारी समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

How to Apply Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course

  • आधिकारिक वेबसाइट cetspup.in पर जाएं।
  • जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • “New User Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके “New Application” पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।’
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • पात्रता जांच के बाद ईमेल के माध्यम से कोर्स फीस जमा करने की सूचना मिलेगी।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Links

DetailsInformation
Application Start Date28 April 2026
Last Date Apply Online25 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitecetspup.in

Leave a Comment