Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी रिजल्ट जारी, कट-ऑफ और चेक करने का तरीका

Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुकी है। परीक्षा सफलतापूर्वक 17 अगस्त 2025 को दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने 5 सितंबर 2025 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की, जिस पर अभ्यर्थियों से बड़ी संख्या में आपत्तियाँ प्राप्त हुईं।

चूंकि कई प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज हुए हैं और रिज़ल्ट तैयार करने से पहले नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी लागू करनी होती है, इसलिए परिणाम जारी होने में कुछ अतिरिक्त समय लग रहा था। लेकिन अब बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि Rajasthan Patwari Result 2025 को 3 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है।

Rajasthan Patwari Result 2025 Important Dates

Online Registration Start Date22 February 2025
Last Date to Apply23 March 2025
Rajasthan Patwari Reopen Form Date23 June to 29 June 2025
Admit Card Release13 August 2025
Exam Date17 August 2025
Answer Key release date5 September 2025
Patwari Question Objection Date18 to 20 September 2025
Rajasthan Patwari Result Date 20253 December 2025

Rajasthan Patwari Result 2025 Latest News

इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में दो सत्रों में हुआ:

पहली पारीसुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पारीदोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की गई और 18 सितंबर से 20 सितंबर 2025 के बीच अभ्यर्थियों को आपत्तियाँ दर्ज कराने का अवसर दिया गया। आपत्तियों पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं के बाद विशेषज्ञ पैनल द्वारा उनकी समीक्षा की जा रही है।

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 कुल 3705 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार6,76,011
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार6,00,858
उपस्थिति प्रतिशत88.88%

इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि पटवारी भर्ती अभी भी राजस्थान की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है।

अब सभी अभ्यर्थी उत्सुकता से अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और बोर्ड ने पुष्टि कर दी है कि 3 दिसंबर 2025 तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan Patwari Cut Off 2025 Category Wise Marks

पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 300 अंकों का पेपर था।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित थे और गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू थी।

बोर्ड की आधिकारिक कट-ऑफ तो रिज़ल्ट के साथ ही घोषित की जाएगी, लेकिन विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया, परीक्षा की कठिनाई स्तर और पिछले वर्षों के विश्लेषण के आधार पर संभावित कट-ऑफ अनुमान इस प्रकार है:

CategoryMaleFemale
General220 – 230210 – 220
OBC215 – 225200 – 210
EWS210 – 220195 – 205
MBC205 – 215190 – 200
SC190 – 200180 – 190
ST185 – 195170 – 180

Rajasthan Patwari Result 2025 कब जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने एक्स (Twitter) पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पटवारी परीक्षा का रिज़ल्ट 3 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया जाएगा।

ऑब्जेक्शन का निपटारा और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड अंतिम परिणाम जारी करेगा।
परिणाम प्रारंभिक रूप से PDF प्रारूप में जारी होगा, जिसमें—

  • अभ्यर्थियों के रोल नंबर
  • कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ
  • चयनित अभ्यर्थियों की सूची

शामिल होगी।

राजस्थान पटवारी भर्ती में चयन प्रक्रिया

पटवारी चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है और इसमें निम्न चरण शामिल हैं:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test)
  2. प्रावधिक परिणाम / Merit List
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. मेडिकल परीक्षण

प्रोविजनल रिज़ल्ट में पदों की संख्या से लगभग दो गुना उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार अपने प्राप्तांक देख सकेंगे।

How to Check Rajasthan Patwari Result 2025

परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे:

  • RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: rsmssb.rajasthan.gov.in
  • होमपेज पर Candidate Corner में जाएँ।
  • Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहाँ उपलब्ध ‘Rajasthan Patwari Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF आपके सामने खुल जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर ढूँढें और चयन की स्थिति देखें।

Rajasthan Patwari Result 2025 Important Links

Rajasthan Patwari Result 2025 Date3 December 2025
Rajasthan Patwari Result 2025 LinkList 1stList 2nd
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment